मसूरी
पहाड़ों की रानी मसूरी में शाम के समय हुई तेज बारिश से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई जिससे जनजीवन पूरी तरीके से अस्त व्यस्त हो गया वह मसूरी देहरादून मार्ग गलोगी पावर हाउस के पास एक बार फिर भारी भूस्खलन होने के बाद मार्ग बंद हो गया जिससे मार्ग के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। लोक निर्माण विभाग द्वारा जेसीबी के माध्यम से सडक पर आये मलवे को हटाने का प्रयास किया जा रहा है परन्तु तेज बारिष होने के कारण विभाग के कर्मचारियों को रास्ते को सुचारू करने में भारी दिक्कते पेश आ रही है। मसूरी में तेज बारिश होने के कारण कई जगह सड़कों पर जलभराव की स्थिति हो गई है जिससे लोगों के घरों और दुकानों में पानी घुस रहा है जिससे दुकान और घरों में रखा सामान खराब हो रहा है।
बता दें कि पूर्व में जल निगम द्वारा मसूरी यमुना पेयजल योजना के तहत मसूरी माल रोड के साथ अन्य जगहों पर पेयजल लाइनें डाली गई थी जिसके बाद सड़कों का निर्माण कराया गया था परंतु सड़कों का निर्माण की घटिया गुणवत्ता के कारण सड़कों पर गड्ढे हो गए हैं वही बरसात होने से गडढों में पानी भर गया है जिससे लोगों को आवाजाही में भारी परेशानी हो रही है। मसूरी देहरादून गलेागी पावर हाउस के पास 2018 से लगातार भूस्खलन हो रहा है परंतु सरकार द्वारा इस ओर कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है जिसको लेकर लोगों में भारी आक्रोश है लोगों का कहना है कि पूर्व में मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के द्वारा घोषणा की गई थी कि जल्द मसूरी देहरादून मार्ग के पास गलोगी पावर हाउस के पास के पहाड़ का ट्रीटमेंट शुरू किया जाएगा परंतु अभी तक यह काम शुरू नहीं हो पाया है ।

More Stories
भारी बरसात के कारण उफनाई नदी में बह रहे कांवड़िए को पुलिस के जवानो ने अपनी जान की परवाह किये बिना किया सकुशल रेस्क्यू
कावड़ मेले को सकुशल रूप से संपन्न कराने के लिए खुद मैदान में उतरे एसएसपी दून, कांवड़ मेले में आये श्रद्धालुओं को फूल माला पहनाकर किया उनका स्वागत, फल, मिष्ठान तथा पेय पदार्थ वितरित कर सुरक्षित एवं सुगम यात्रा के लिए दी अपनी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित, तीलू रौतेली पुरस्कार की सम्मान राशि 51 हजार से बढ़ाकर 75 हजार और आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार की राशि 51 हजार से बढ़ाकर 61 हजार रुपये करने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा