देहरादून
सरकार को सुझाव
पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने uksssc पेपर लीक मामले में एक बार फिर अपने बयान पर अडिग रहते हुए कहा कि उनके द्वारा पूर्व में जो आयोग को बंद करने की मांग की गई थी वह उनका पिछला बयान था लेकिन वर्तमान में जिस प्रकार से इस पूरे परीक्षा में धांधली हुई है और एसटीएफ ने जो अभी तक की कार्रवाई की है उससे वह संतुष्ट है और अभी भी कई और आरोपियों का गिरफ्तार होना बाकी है । पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि एसटीएफ को अब उन कोचिंग सेंटर पर भी नजर रखनी चाहिए जिनके अधिकाधिक संख्या में छात्र निकल रहे हैं कहीं ऐसा ना हो कि यह कोचिंग सेंटर भी इस धांधली प्रक्रिया का एक हिस्सा बन रहे हो।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी राज्य के भीतर एसटीएफ बेहतर काम कर रही है और आरोपियों को धर पकड़ने का उन का सिलसिला जारी है लेकिन अगर जांच का दायरा बड़ा होता है और अन्य राज्यों में भी इसके लिंक पाए जाते हैं तो फिर सरकार को इस पूरे मामले की सीबीआई जांच करानी चाहिए ताकि सच्चाई सबके सामने उजागर हो सके ।

More Stories
मुख्यमंत्री के अनुरोध पर प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यों की समय-सीमा विस्तार को मिली स्वीकृति
सर्वे ऑफ इंडिया मुख्यालय देहरादून से नही होगा स्थानांतरित, मुख्यमंत्री ने इस संबंध में केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री से किया था अनुरोध
हल्द्वानी में 21 मार्च को भव्य जनसभा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे मुख्य अतिथि, सीएम धामी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश