श्रीनगर गढ़वाल
उत्तराखंड के श्रीनगर गढ़वाल के बागवान में एक निजी बस और बाइक के बीच टक्कर हो गई जिसमें बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
इस बीच हाइवे से गुजर से कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने घायलों को देखा तो बिना वक्त गंवाए उन घायलों को अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया। कहते हैं कि वक्त पर की गई मदद किसी के लिए भी जीनव रक्षक साबित हो सकती है। ऐसे में दोनों ही घायलों की जान बच गई। मंत्री सौरभ बहुपगुणा ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल भी जाना। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक बस ऋषिकेश से गुप्तकाशी जा रही थी। अचानक बस के सामने बाइक सवार दो युवक आ गए। इससे बस और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। दोनों युवक बाइक से गिर गए और उन्हें गंभीर चोट लग गई। कीर्तिनगर के कोतवाल चंद्रभान सिंह ने बताया गया कि दोनों घायल युवकों को मंत्री सौरभ बहुगुणा ने अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया। दोनों की हालत हालत अभी खतरे से बाहर बताई जा रही है.

More Stories
धामी कैबिनेट का विस्तार, 5 पांच नए मंत्रियों को मिली जगह
दून की सड़कों पर तेज रफ्तार इनोवा कार का कहर, बेकाबू कार ने दो बाइक सवारों को मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत, एक अन्य घायल
धामी सरकार की पहल, सर्किट हाउस एनेक्सी का होगा कायाकल्प, लोक संस्कृति की झलक के साथ आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा राज्य अतिथि गृह, आवास सचिव डॉ आर राजेश कुमार के औचक निरीक्षण में तेज हुई कायाकल्प की प्रक्रिया