देहरादून: अग्निपथ योजना के अंतर्गत कोटद्वार में गढ़वाल मंडल के युवाओं के लिए 19 अगस्त से अग्निवीर भर्ती रैली शुरू होने जा रही है। जिससे पूर्व 17 अगस्त को उत्तराखंड में अग्निपथ योजना का शुभारंभ कोटद्वार से ही किया जाएगा। अग्निवीर भर्ती की व्यवस्थाओं सुनिश्चित किए जाने के लिए उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष व स्थानीय विधायक ऋतु खंडूड़ी ने स्थानीय प्रशासन व पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक की। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि 17 अगस्त को उत्तराखंड के लिए कोटद्वार में अग्निपथ योजना को लांच किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अग्निपथ योजना का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम के दौरान देश के लिए अपनी जान देने वाले शहीदों के परिजनों व पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष ने स्थानीय एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठक कर अग्निवीर भर्ती की व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। किसी भी युवा को भर्ती प्रक्रिया के दौरान असुविधा ना हो इसके लिए हेल्पलाइन जारी करने के निर्देश दिए।

More Stories
भारी बरसात के कारण उफनाई नदी में बह रहे कांवड़िए को पुलिस के जवानो ने अपनी जान की परवाह किये बिना किया सकुशल रेस्क्यू
कावड़ मेले को सकुशल रूप से संपन्न कराने के लिए खुद मैदान में उतरे एसएसपी दून, कांवड़ मेले में आये श्रद्धालुओं को फूल माला पहनाकर किया उनका स्वागत, फल, मिष्ठान तथा पेय पदार्थ वितरित कर सुरक्षित एवं सुगम यात्रा के लिए दी अपनी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित, तीलू रौतेली पुरस्कार की सम्मान राशि 51 हजार से बढ़ाकर 75 हजार और आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार की राशि 51 हजार से बढ़ाकर 61 हजार रुपये करने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा