हरेंद्र सिंह कंडारी,संरक्षक
गैरसैंण
पिछली 3 अगस्त से गैरसैण निर्माण खंड के सभी ठेकेदार बंधु कार्मिक अनशन पर डटे हुए हैं। ठेकेदार संघ का संरक्षक हरेंद्र सिंह कंडारी का कहना था कि ठेकेदारों ने एक सूत्रीय मांग उत्तराखंड सरकार को 22 जुलाई को मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार को एक ज्ञापन प्रेषित किया था। ठेकेदारों का कहना था कि सरकार द्वारा 28 जून 2022 को जो शासनादेश 5 गुना रॉयल्टी की दरों में वृद्धि की है उसके विरोध में हम लोगों के द्वारा दिनांक 13 अगस्त से अर्धनग्न शरीर में क्रमिक अनशन शुरू किया गया है। ठेकेदारों का कहना था कि जब तक सरकार ने हमारी मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं की तब तक हमारा यह आंदोलन रहेगा। क्रमिक अनशन में बैठेने वालो में गोविंद सिंह प्रधान, कुंदन सिंह,दिनेश पुरोहित,विरेंद्र बिष्ट,हुकम सिंह,दलबीर सिंह,अमित सिंह के अलावा समर्थन देने वालों में सम्मानित सभासद कुंवर सिंह रावत और कांग्रेस के राकेश नेगी,और भरत सिंह नेगी ,लक्ष्मण सिंह खत्री,और हमारे वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी से सेवानिवृत्त हो चुके हैं श्याम सिंह रावत आदि शामिल रहे।

More Stories
मुख्यमंत्री के अनुरोध पर प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यों की समय-सीमा विस्तार को मिली स्वीकृति
सर्वे ऑफ इंडिया मुख्यालय देहरादून से नही होगा स्थानांतरित, मुख्यमंत्री ने इस संबंध में केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री से किया था अनुरोध
हल्द्वानी में 21 मार्च को भव्य जनसभा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे मुख्य अतिथि, सीएम धामी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश