हरिद्वार: बहादराबाद थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार स्थित सात दुकानों पर कांवड़ मेले के दौरान चोरी के मामले में पुलिस ने दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास चोरी का सामान भी बरामद किया है।
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कोर कॉलेज के दो लोगों को गिरफ्तार किया है। यह दोनों दोबारा किसी चोरी की वारदात को अंजाम देने की नीयत से घूम रहे थे। थानाध्यक्ष बहादराबाद नितेश शर्मा ने बताया कि पकड़े गए आरोपितों में मंगलौर निवासी जीशान और भगवानपुर निवासी गुलबाहर को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस ने इनकी निशानदेही पर दुकान से चोरी सामान भी बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपित पहले भी कई वारदात को अंजाम दे चुके हैं। पूर्व में पेट्रोल पंप पर हथियारों के बल पर लाखों की लूट और भगवानपुर में एक चोरी के मामले में दोनों जेल जा चुके हैं।

More Stories
सेलाकुई क्षेत्र में हुई चोरी की 5 घटनाओ का दून पुलिस ने किया खुलासा, घटना को अंजाम देने वाले अन्तर्राज्जीय शातिर चोर गिरोह के 2 सदस्यों को किया गिरफ्तार
जनभागीदारी से बनेगी देहरादून महायोजना-2041, एमडीडीए ने तय किया जनसुनवाई शेड्यूल, एमडीडीए ने जारी किया सेक्टरवार कार्यक्रम, 16 दिन चलेगी जनसुनवाई, नागरिकों से सहभागिता की अपील
महाराज ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की शिष्टाचार भेंट* *युवाओं के लिए प्रदेश में हों अधिक से अधिक सेना भर्ती रैलियां