हल्द्वानी: आजादी के अमृत महोत्सव के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आज ’सारथी फाउंडेशन समिति’ ने व्युरा बंदोबस्ती के शिवालिक पुरम, गायत्री नगर में लोगों को तिरंगा फहराने के लिए जागरूक किया।
शुक्रवार को समिति के कार्यकर्ताओं ने शिवालिक पुरम, गायत्री नगर में देशभक्ति के धुनों पर भारत माता की जय के नारे लगाए और जनजागरण कर तिरंगा ध्वज लगाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सभी के घरों पर तिरंगा लगवाया। आज के कार्यक्रम में सबसे भावात्मक क्षण तब आया जब 93 वर्ष की बुजुर्ग सम्मानित कमला लोहनी ने तिरंगा झंडा पकड़ कर देश भक्ति गीत गाया। आज के कार्यक्रम में नवीन पंत, ज्ञानेंद्र जोशी, गिरिश चंद्र लोहनी, कैलाश जोशी, गीता उप्रेती और दीप आदि ने भागीदारी की।

More Stories
सेलाकुई क्षेत्र में हुई चोरी की 5 घटनाओ का दून पुलिस ने किया खुलासा, घटना को अंजाम देने वाले अन्तर्राज्जीय शातिर चोर गिरोह के 2 सदस्यों को किया गिरफ्तार
जनभागीदारी से बनेगी देहरादून महायोजना-2041, एमडीडीए ने तय किया जनसुनवाई शेड्यूल, एमडीडीए ने जारी किया सेक्टरवार कार्यक्रम, 16 दिन चलेगी जनसुनवाई, नागरिकों से सहभागिता की अपील
महाराज ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की शिष्टाचार भेंट* *युवाओं के लिए प्रदेश में हों अधिक से अधिक सेना भर्ती रैलियां