देहरादून
राजधानी में आवासीय योजनाओं के आवासों की बिक्री न होने से गंभीर आर्थिक संकटों का सामना कर रहे मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) को शासन ने झटका देते हुए आईएसबीटी स्थिति 20 बीघा जमीन पर की जा रही प्लाटिंग पर रोक लगा दी।
शासन ने आदेश में कहा कि आईएसबीटी स्थित एमडीडीए की जमीन पर मेट्रो स्टेशन का निर्माण प्रस्तावित है। ऐसे में जमीन की प्लाटिंग प्रक्रिया पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए। इस आदेश के बाद एमडीडीए ने जमीन की प्लाटिंग पर रोक लगा दी। एमडीडीए की आईएसबीटी के पास 20 बीघा जमीन है। जिस पर एमडीडीए की ओर से प्लाटिंग कर बेचने की तैयारी थी। प्लाटिंग को लेकर एमडीडीए की ओर से सारी तैयारियां भी पूरी कर ली गईं थी। पूर्व में एमडीडीए की ओर से गेल जैसी कंपनियों को कई बीघा जमीन आवंटित की जा चुकी है, लेकिन अब एमडीडीए की ओर से की जा रही प्लाटिंग पर रोक लगा दी गई है।
एमडीडीए के अधीक्षण अभियंता एचसीएस राणा ने बताया कि फिलहाल आईएसबीटी स्थित जमीन की प्लाटिंग पर शासन ने रोक लगा दी है। आईएसबीटी स्थित एमडीडीए की जमीन की प्लाटिंग करने और उसे बाजार दर पर बेचने से एमडीडीए को भारी कमाई होती, लेकिन आदेश के बाद एमडीडीए अधिकारी, इंजीनियरों को झटका लगा है। उधर, एमडीडीए की ओर से जो भी आवासीय योजनाएं बनाई गई हैं, उसमें से कई में आवासों की बिक्री न होने से एमडीडीए पहले से ही आर्थिक संकटों का सामना कर रहा है। अब शासन ने इस पर भी रोक लगाने के साथ ही एमडीडीए को झटका दिया है।

More Stories
भारी बरसात के कारण उफनाई नदी में बह रहे कांवड़िए को पुलिस के जवानो ने अपनी जान की परवाह किये बिना किया सकुशल रेस्क्यू
कावड़ मेले को सकुशल रूप से संपन्न कराने के लिए खुद मैदान में उतरे एसएसपी दून, कांवड़ मेले में आये श्रद्धालुओं को फूल माला पहनाकर किया उनका स्वागत, फल, मिष्ठान तथा पेय पदार्थ वितरित कर सुरक्षित एवं सुगम यात्रा के लिए दी अपनी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित, तीलू रौतेली पुरस्कार की सम्मान राशि 51 हजार से बढ़ाकर 75 हजार और आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार की राशि 51 हजार से बढ़ाकर 61 हजार रुपये करने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा