हरिद्वार
बिहार की युवती को सहारनपुर ले जाकर दो लाख में बेचने का मामला सामने आया है। यहां पीड़िता से दो माह तक बंधक बनाकर दुष्कर्म किया गया। विरोध करने पर मारपीट भी की गई । डीआईजी के निर्देश पर सिडकुल में मुकदमा दर्ज हो गया है।
हरिद्वार में फैक्टरी में काम करने वाली बिहार की एक लड़की को सहारनपुर ले जाकर 2 लाख रुपये में बेचने का मामला सामने आया है। वहीं 2 महीने तक लड़की को बंधक बनाकर दुष्कर्म किया गया और पीटा गया। किसी तरह चंगुल से छूट कर आने के बाद पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। डीआईजी गढ़वाल करण सिंह नग्नयाल के निर्देश पर सिडकुल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मूलरूप से बिहार के रोहतास जिला निवासी एक युवती सिडकुल क्षेत्र की एक फैक्टरी में काम करती थी। उसने क्षेत्र में ही किराए पर मकान लिया हुआ था। पड़ोस में रहने वाले अधेड़ उम्र के राजकुमार से जान पहचान होने के कारण वह उसे अंकल कहकर बुलाती थी। आरोप है कि मार्च के महीने में राजकुमार ने उसे घुमाने का बहाना बनाया और अपने एक साथी पिंकेश को गाड़ी लेकर बुलाया।
आरोप है कि सहारनपुर ले जाकर खरीदारी करने का झांसा देते हुए उसे सहारनपुर के एक गांव में बेच डाला। इसके बाद युवती को किसी अनजान जगह पर ले जाकर हिंदू रीति रिवाज से शादी कराई गई। शादी से मना करने पर आरोपियों का कहना था कि उसे दो लाख रुपये में खरीदा गया है। आरोप है कि बंधक बनाकर उसके साथ लगातार दुष्कर्म किया गया।
कुछ महीने पहले वह किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर भाग आई। पुलिस में सुनवाई न होने पर पीड़िता ने डीआईजी गढ़वाल को पूरे मामले की जानकारी दी। तब डीआईजी के निर्देश पर सिडकुल थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। थाना प्रभारी सिडकुल प्रमोद उनियाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है

More Stories
महंगे शौकों को पूरा करने की लत ले पहुंची सलाखों के पीछे, हाइप्रोफाइल ड्रग्स की तस्करी मे लिप्त दिल्ली के सिद्धू गैंग के 6 नशा तस्करो को अलग-अलग स्थानो से दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
बद्रीनाथ में बना आस्था का नया कीर्तिमान, यात्री संख्या के सभी पुराने रिकॉर्ड टूटे, धाम में पहली बार पहुंचे 17.79 लाख से अधिक श्रद्धालु
15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त होंगी उत्तराखंड की सड़कें, हर जिले में युद्धस्तर पर काम शुरू, सीएम धामी की सख्ती के बाद फील्ड में उतरीं टीमें, पहाड़ से मैदान तक चल रहा मरम्मत अभियान; तय समयसीमा के बाद खुद सड़कों का जायजा लेंगे मुख्यमंत्री