विकासनगर
वाहन में चालक समेत पांच लोग सवार थे। त्यूना गांव की सीमा अंतर्गत लाल पुल के समीप वाहन का ब्रेक फेल हो गया। जिस पर चालक ने वाहन को पहाड़ी से टकरा दिया। जिससे वाहन सड़क पर ही पलट गया।
देहरादून में विकासनगर से टाइल्स लेकर डुगरी गांव जा रही यूटिलिटी जीप चकराता-त्यूनी मोटर मार्ग पर लाल पुल के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिससे वाहन में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चालक समेत चार लोगों को मामूली चोटें आई। बताया जा रहा है कि जीप का ब्रेक फेल होने से वाहन पहाड़ी से टकरा गया।
राजस्व पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हादसा शाम करीब 3:50 बजे हुआ। वाहन में चालक समेत पांच लोग सवार थे। त्यूना गांव की सीमा अंतर्गत लाल पुल के समीप वाहन का ब्रेक फेल हो गया। जिस पर चालक ने वाहन को पहाड़ी से टकरा दिया। जिससे वाहन सड़क पर ही पलट गया। वाहन की चपेट में आने से केवल राम (38) पुत्र किडू निवासी पेनुवा तहसील त्यूनी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। चालक अतर सिंह, राम सिंह, नैन सिंह सभी निवासी ग्राम पेनुवा और कमिया निवासी डुगरी को मामूली चोटें आईं।
मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने राहत और बचाव कार्य किया। सूचना पर राजस्व उपनिरीक्षक गुलशन हैदर मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि घटना स्थल पर ही शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। चालक के बयानों के अनुसार वाहन का ब्रेक फेल हो गया था। टेक्निकल मुआयने के बाद ही दुर्घटना का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

More Stories
सेलाकुई क्षेत्र में हुई चोरी की 5 घटनाओ का दून पुलिस ने किया खुलासा, घटना को अंजाम देने वाले अन्तर्राज्जीय शातिर चोर गिरोह के 2 सदस्यों को किया गिरफ्तार
जनभागीदारी से बनेगी देहरादून महायोजना-2041, एमडीडीए ने तय किया जनसुनवाई शेड्यूल, एमडीडीए ने जारी किया सेक्टरवार कार्यक्रम, 16 दिन चलेगी जनसुनवाई, नागरिकों से सहभागिता की अपील
महाराज ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की शिष्टाचार भेंट* *युवाओं के लिए प्रदेश में हों अधिक से अधिक सेना भर्ती रैलियां