देहरादून: महिलाएं आम आदमी पार्टी को जन जन तक पहुंचाने का काम करेंगी, इसीलिए आम आदमी पार्टी मातृ शक्ति को विशेष महत्व देती है। यह जानकारी पार्टी के प्रदेश प्रभारी महिला मोर्चा ने दी।
आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी महिला मोर्चा शिशुपाल सिंह रावत ने सोमवार को पत्रकार वार्ता में महत्वपूर्ण नियुक्तियों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि मातृशक्ति का इस प्रदेश के निर्माण में बहुत बड़ा योगदान है जिसे कभी नही भुलाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि मातृशक्ति पार्टी की नीतियों काे घर-घर जाकर प्रचार प्रसार करेंगी।
उन्होंने बताया कि महिला मोर्चा में प्रदेश सचिव, प्रदेश प्रवक्ता, जिलाध्यक्ष समेत संगठन महासचिव बनाया गया। इसके अनुसार सीमा जोशी, नीता देवी, युमना बिष्ट प्रदेश, सचिव, अनुराधा रावत प्रदेश प्रवक्ता,नीलम डांगी जिलाध्यक्ष अल्मोडा,माया दुबे जिलाध्यक्ष नैनीताल,बीना कनौजिया जिलाध्यक्ष चंपावत,सीता देवी जिलाध्यक्ष पिथौरागढ़, हर्शिता चमोला जिलाध्यक्ष कोटद्वार, ममता सिंह जिलाध्यक्ष हरिद्वार, लक्ष्मी सोनकर जिलाध्यक्ष रुडकी,अनीता रावत जिलाध्यक्ष पौडी,मालती शर्मा संगठन महासचिव हरिद्वार बनाई गई।
इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष राधा सिंह, हेमा भंडारी, मंजू तिवारी समेत सीमा कश्यप, सुधा पटवाल, ममता शिंदे, यामिनी, डॉली, गीता सिंह और अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

More Stories
Operation Crackdown के तहत एसएसपी दून के निर्देशों पर लगातार जारी है दून पुलिस का सत्यापन अभियान, कबाड़ का काम करने वाले 293 व्यक्तियों के पुलिस ने किये सत्यापन
दिवारीखौल जोखणी मोटर मार्ग की वित्तीय स्वीकृति के लिये क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को नव संवत्सर तथा चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं