पिथौरागढ़: पिथौरागढ़ जिले के धारचूला तहसील के सोबला में बादल फटने से अचानक आए पानी के सैलाब से नदी-नाले उफान पर हैं। बीआरओ का बैली ब्रिज बह गया है।
पानी से तेज प्रवाह की वजह से सोबला का भेटी नाला पूरी तरह उफान पर है ।धौलीगंगा के साथ ही काली नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। तवाघाट-सोबला रोड कई जगह कटाव के कारण बंद हो गई। इस बीच पहाड़ से हो रहे भूस्खलन ने लोगों की मुसीबत और बढ़ा दी है।

More Stories
मुख्यमंत्री ने विभिन्न जनपदों में विकास कार्यों के लिए दी ₹42.78 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान
मुख्यमंत्री ने परेड ग्राउंड में केन्द्रीय गृह मंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का किया स्थलीय निरीक्षण