गोपेश्वर: लोकसभा की कार्यवाही के दौरान कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ अशोभनीय व्यवहार करने पर शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर के तिराहे पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का पुतला दहन करते हुए उनके इस्तीफे की मांग की है।
कांग्रेस के ब्लाॅक अध्यक्ष गोविंद सजवाण और नगराध्यक्ष योगेंद्र बिष्ट ने कहा कि लोकसभा की कार्यवाही के दौरान स्मृति ईरानी की ओर से सवालों के जवाब देने के बजाय कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी के मुद्दे को लेकर कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ अशोभनीय व्यवहार करती रहीं जबकि कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी पूर्व में ही अपनी गलती के लिए माफी मांग चुके है। इसके बाद भी लोक सभा कार्यवाही के दौरान अशोभनीय व्यवहार किया जाना उचित नहीं था। उन्होंने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के इस्तीफे की मांग की है।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष योगेंद्र बिष्ट, ब्लाक अध्यक्ष गोविंद सजवाण, दीवान सिंह बिष्ट, जिला मीडिया प्रभारी रवीन्द्र नेगी, आनंद सिंह पंवार, देवेंद्र फरस्वाण, ऊषा रावत, यूथ जिलाध्यक्ष संदीप भंडारी, जयवीर नेगी, गोपाल रावत, पुष्कर सूरी, किशोरी लाल, श्यामलाल आदि मौजूद थे।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने भारत के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, पद्म विभूषण से अलंकृत तथा उत्तराखंड के गौरव, जनरल बिपिन रावत की जयंती पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावपूर्ण स्मरण किया
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने लिया पुलिस कर्मियों का सैनिक सम्मेलन, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को एसएसपी दून ने किया सम्मानित
मासिक अपराध गोष्ठी में एसएसपी दून ने दिखाया सख्त रूख, मुकदमा लिखने मे लापरवाही बरतने पर पूर्व थानाध्यक्ष को किया निलम्बित, सभी थाना प्रभारियों को नशे की खरीद फरोख्त पर सख्त कार्यवाही करने के दिये निर्देश