देहरादून
अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की ओर से जारी इस आदेश में कैदियों की रिहाई की राह आसान हो गई है। निश्चित तौर पर यह कैदियों के परिजनों के लिए भी बेहद खुशी की बात है।
कईं दशकों से जेल में सजा काट रहे बुजुर्ग और बीमार कैदियों को उत्तराखंड सरकार ने बड़ी राहत देते हुए उनकी रिहाई का फैसला लिया है। प्रदेश भर की जेलों में बंद 23 बुजुर्ग कैदियों को बीमारी और उनके अच्छे व्यवहार के आधार पर रिहा किया जाएगा।
इनमें हरिद्वार जिला कारागार की एक बुजुर्ग महिला समेत आठ कैदी शामिल हैं। इन सभी को उम्र कैद तक की सजा हो चुकी थी और लगभग 14 से 16 साल से यह सजा काट रहे थे। सभी की उम्र 60 साल से 80 साल तक है।
अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की ओर से जारी इस आदेश में कैदियों की रिहाई की राह आसान हो गई है। निश्चित तौर पर यह कैदियों के परिजनों के लिए भी बेहद खुशी की बात है। हरिद्वार जिला कारागार के वरिष्ठ अधीक्षक मनोज कुमार आर्य ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि रिहाई का आदेश प्राप्त हुआ है, महिला समेत सभी आठ कैदियों को जल्द ही रिहा किया जा रहा है।

More Stories
सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने वाले 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड क्रीड़ा विश्वविद्यालय(Sports University )गौलापार के निर्माण कार्यों की समीक्षा की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं, सभी कार्य तय समय में पूर्ण हों: मुख्यमंत्री
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के उत्तराखंड के पदक विजेताओं और प्रशिक्षकों को मुख्यमंत्री धामी ने किया सम्मानित