हरिद्वार
कांवड़ यात्रा 14 जुलाई से चल रही है। पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार आज सुबह मंत्री रेखा आर्य हरकी पैड़ी पहुंचीं और वहां वह गंगा की पूजा-अर्चना करने के बाद कांवड़ उठाई।
शिव के माह में ‘मुझे भी जन्म लेने दो’ के संकल्प के साथ प्रदेश की महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने बेटियों का लिंग अनुपात बेटों के बराबर करने की खातिर लोगों को जागरूक करने के लिए आज कांवड़ उठाई। कांवड़ यात्रा के लिए उन्होंने सुबह हरकी पैड़ी पहुंचकर जल भरा। इसके बाद वहां से पैदल चलकर ऋषिकेश में वीरभद्र महादेव मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए रवाना हुईं। इस दौरान उनके साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाओं, सुपरवाइजरों समेत 200 महिलाएं शामिल रही।
कांवड़ यात्रा 14 जुलाई से चल रही है। पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार आज सुबह मंत्री रेखा आर्य हरकी पैड़ी पहुंचीं और वहां वह गंगा की पूजा-अर्चना करने के बाद कांवड़ उठाई।
वह प्रदेश में बेटियों का लिंग अनुपात 1000 बेटों के बराबर करने के मकसद से लोगों तक ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का संदेश पहुंचाने और बेटी बचाने के लिए जागरूक करने के लिए कांवड़ यात्रा निकाल रही हैं। उन्होंने अपने संकल्प का नाम भी ‘मुझे भी जन्म लेने दो, शिव के माह में शक्ति का संकल्प’ दिया है।

More Stories
राष्ट्रीय गौरव सम्मान से सम्मानित हुए विशाल त्यागी, पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रख्यात शिक्षाविद् डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने किया सम्मान
योग की छांव में विकास का संकल्प, एमडीडीए सिटी फॉरेस्ट पार्क बना स्वास्थ्य और प्रकृति का महाकुंभ, मुख्य सचिव संग हजारों लोगों ने किया योग, प्रकृति की गोद से गूंजा स्वास्थ्य का संदेश, सिटी फॉरेस्ट पार्क में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जुटे 1000 से अधिक लोग, योग-प्राणायाम के साथ स्वस्थ उत्तराखंड का लिया संकल्प
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित NEET(UG) की परीक्षा के लिये दून पुलिस ने कसी कमर, परीक्षा केंद्रों में स्थापित कंट्रोल रूम, जैमर, सीसीटीवी कैमरो की क्रियाशीलता, प्रवेश/निकासी की व्यवस्था आदि का लिया जायजा