देहरादून
वार्ड 35 श्री देव सुमन नगर की पार्षद श्रीमती संगीता गुप्ता के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों द्वारा पीने के पानी की किल्लत और दूषित पानी की समस्या को लेकर जल संस्थान दिलाराम चौक में अधिकारियों का घेराव कर ज्ञापन सौंपा। संगीत गुप्ता का कहना था कि उनके क्षेत्र में पीने की पानी की बहुत किल्लत है जिसकी सूचना उनके द्वारा जल संस्थान के अधिकारियों कों पूर्व में दी थी लेकिन अभी तक इस समस्या का निराकरण नही हो पाया है। उनका कहना था कि यदि जल संस्थान ने उनकी मांग पर कोई कार्यवाही नही की तो क्षेत्रवासी विभाग के समक्ष धरना प्रदर्शन को बाध्य होंगे। इस मौके पर उन्होंने अधिशासी अभियंता को ज्ञापन भी प्रेषित किया।
इस मौके पर डॉक्टर राजेश कुमार,अनुराग गुप्ता,यूनुस खान बबलू, शाहिद, सतीश,मेहजदी सरोज सैनी, सुषमा, शालू,शैलबाला, मीरा,राधा,आदि मौजूद रहे।

More Stories
सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने वाले 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड क्रीड़ा विश्वविद्यालय(Sports University )गौलापार के निर्माण कार्यों की समीक्षा की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं, सभी कार्य तय समय में पूर्ण हों: मुख्यमंत्री
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के उत्तराखंड के पदक विजेताओं और प्रशिक्षकों को मुख्यमंत्री धामी ने किया सम्मानित