देहरादून
इनामी अपराधियों की धरपकड़ में एसटीएफ टीम को सूचना प्राप्त हुई कि वाँछित अभियुक्त कासिम पुत्र हासिम मुंडाखेड़ा के आस पास ही छिप छिप कर आता जाता रहा रहा है एवं आज अपने गावँ में आया है एसटीएफ की टीम द्वारा रात्रि में दबिश देकर अभियुक्त कासिम को मुंडाखेड़ा से गिरफ्तार किया गया
दिनांक 8 मार्च 2021 को देहरादून पुलिस टीम चौकी पंडितवारी पर रूटीन चेकिंग कर रही थी कि इसी दौरान विकासनगर की ओर से एक कार तेजी से आई पुलिस टीम द्वारा बैरियर लगाकर कार को रोकने का प्रयास किया गया कार चालक द्वारा कार वहां से भगा ली गई पुलिस टीम द्वारा उक्त कार का पीछा किया गया तब कार चालक अपने को घिरता हुआ देख बल्लूपुर चौक के पास ही कार छोड़कर फरार हो गया कार की चेकिंग की गई तो कार में लगभग 50 किलो डोडा पोस्ट बरामद हुआ
पुलिस टीम द्वारा बरामदगी के आधार पर कार चालक के विरुद्ध थाना कैंट पर मुकदमा अपराध संख्या 49 /2021 एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज किया जा एवं संबंधित की तलाश की गई उपरोक्त मुकदमे में जब विवेचना की गई तो विवेचना में कुल 3 अभियुक्तों के नाम प्रकाश में आए जिनमे
1 कासिम निवासी मुंडा खेड़ा
2 मगरूब (कासिम का पुत्र )
3 मुनबर अली निवासी सहारनपुर लेकिन तीनों अभियुक्तों के घरों पर जब दबिश दी जा रही थी तो तीनों अभियुक्त फरार चल रहे थे तीनों अभियुक्तों के विरुद्ध न्यायालय से वारंट जारी किए गए थे लेकिन अभियुक्तों के लगातार फरार होने के कारण तीनों अभियुक्तों पर दस दस हजार का इनाम घोषित किया गया था
पूर्व में एसटीएफ द्वारा उक्त मुकदमे में फरार चल रहे इनामी मगरूर पुत्र कासिम को भी गिरफ्तार किया गया था एवं दूसरे अभियुक्त मुनव्वर अली द्वारा आत्म समर्पण कर लिया गया था, लेकिन मुख्य अभियुक्त मोहम्मद कासिम लगातार फरार चल रहा था जो कि ₹10000 का इनामी था
*आपराधिक इतिहास*
अभियुक्त कासिम एक शातिर अपराधी है एवं जिसके द्वारा पिछले कई वर्षों से मादक पदार्थों की तस्करी की जाती रही है अभियुक्त पंजाब के खरड़ थाने से भी वांछित है जिस के संबंध में जानकारी प्राप्त की जा रही

More Stories
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित, राज्य के वर्तमान मुद्दों पर हुई चर्चा
Operation Crackdown के तहत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, कैंट क्षेत्र में रह रहे 780 व्यक्तियों का किया सत्यापन, 90 संदिग्ध व्यक्तियों को लाया गया थाने
प्रदेश में एलपीजी गैस की किसी भी प्रकार की कमी नहीं है– मुख्य सचिव