देहरादून: केदारनाथ से हरिद्वार जा रही बस कौड़ियाला के समीप पलटने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में 18 यात्री घायल हुए हैं। इनको रेस्क्यू कर पुलिस और एसडीआरएफ के जवानों ने 108 की मदद से सिविल अस्पताल, ऋषिकेश भेजा गया है।
इन घायलों में दो गंभीर बताये जा रहे हैं जबकि सामान्य खरोंचें आने वाले 12 घायलों का इलाज घटनास्थल पर ही मेडिकल टीम ने किया है। उन्हें निजी वाहन से ऋषिकेश भेजा जा रहा है। आपदा प्रबंधन विभाग ने बताया कि बस में 2 बच्चों सहित कुल 33 यात्री सवार थे। सभी यात्री महाराष्ट्र के रहने वाले हैं।

More Stories
सुभारती अस्पताल ने विश्व के सबसे ऊंचे शिव मंदिर तुंगनाथ धाम में 13 हजार फीट की ऊंचाई पर दिया जीवनरक्षक प्रशिक्षण
देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारीः मुख्यमंत्री
श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा, भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की