देेहरादून: अंत्योदय परिवारों को मुफ्त गैस सिलेंडर की योजना जल्द शुरू होगी। खाद्य विभाग ने अंत्योदय परिवारों का रिकार्ड तैयार कर तेल कंपनियों को सौंप दिया है। गैस मूल्य के बराबर की राशि भी भी ट्रांसफर कर दी गई है। एक लाख 75 हजार से ज्यादा अंत्योदय परिवारों में करीब 56 हजार इस वक्त उज्जवला योजना से गैस ले रहे हैं। सूत्रों के अनुसार को लांच करने के लिए के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी से अनुमति ली जा रही है। इस योजना के तहत अत्योदय परिवारों को एक साल में तीन गैस सिलेंडर मुफ्त दिए जाएंगे। उपभोक्ता को नकद मूल्य देकर सिलेंडर खरीदना होगा। उसके तत्काल बाद ही उसके खाते में डीबीटी के जरिए सिलेंडर का मूल्य जमा हो जाएगा ।

More Stories
एसएसपी दून के निर्देशों पर दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, ड्रंक एंड ड्राइव, रैश ड्राइविंग तथा यातायात नियमो के उल्लंघन पर 84 वाहनों को पुलिस ने किया सीज़
परेड ग्राउंड में प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत जिलाधिकारी तथा एसएसपी ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण, सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के दिये निर्देश
सम्मान और सेवा का संगम: धामी सरकार ने आंदोलनकारियों, सैनिकों और आमजन को दिया सशक्त सहारा