देहरादून: उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में हो रही बारिश से नदियां उफान पर हैं। कुमाऊं में पिछले 24 घंटों में दो अलग-अलग घटनाओं में तीन महिलाएं नदी में बह गईं। पिथौरागढ़ के नाचनी भैंसखाल में बुजुर्ग महिला फिसलकर रामगंगा में जा गिरी। बाद में करीब एक किलोमीटर दूर से महिला का शव बरामद किया गया। इधर, बागेश्वर में मायके में रह रही महिला ने सरयू में छलांग लगा दी। उसे बचाने के लिए उसकी चाची भी नदी में कूद गई।
दोनों तेज बहाव में लापता हो गईं। पुलिस, एसडीआरएफ और दमकल की टीमें दोनों की तलाश में जुटी हैं। पिथौरागढ़ के नाचनी भैंसखाल निवासी कौशल्या देवी (73) बीते शाम को रामगंगा नदी के समीप जा रही थी।पैर फिसलने से वह रामगंगा में गिरकर बह गई। उनके पुत्र कुंदन राम ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। थानाध्यक्ष चंदन सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने घटनास्थल पर महिला की खोजबीन शुरू की। इसी बीच एक ग्रामीण ने करीब एक किलोमीटर दूर नदी में शव दिखने की सूचना पुलिस को दी। शव कौशल्या देवी का निकला।

More Stories
प्रदेश में चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में निरंतर हो रही है वृद्धि, यात्रा व्यवस्थाओं के प्रति श्रद्धालुओं में दिखाई दे रहा है संतुष्टि का भाव
युवाओं को राज्य में ही मिलेंगे रोजगार और शिक्षा के अवसर,पलायन रोकने पर सरकार का जोर, युवा आयोग और अग्निवीर सेल’ से सुरक्षित होगा युवाओं का भविष्य : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले, सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए समर्पित, महिलाएं सकारात्मक होकर अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें, सरकार देगी पूरा साथ