टिहरी
जिले के सुरकंडा देवी मंदिर से बड़ी खबर आई है। सुरकंडा देवी ट्रॉली बीच हवा में फंस गई है। इसमें टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय सहित कई श्रद्धालु कई देर से फंसे हुए हैं। हालांकि, अभी तक कोई हताहत की घटना सामने नहीं आई है लेकिन काफी देर से न सिर्फ विधायक किशोर उपाध्याय बल्कि तमाम पर्यटक भी ट्रॉली में फंसे हुए हैं। आपको बता दें कि टिहरी विधानसभा सीट से विधायक किशोर उपाध्याय भी सुरकंडा देवी माता के दर्शन करने गए थे इसी दौरान रोपवे में कुछ खामियां आने की वजह से विधायक, हवा में लटके ट्रॉली में फंस गए।

More Stories
पटेलनगर क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटना में वांछित अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
कोतवाली नगर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, एक अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी की गई 10 लाख रू0 मूल्य से अधिक की ज्वैलरी बरामद
हाइप्रोफाइल ड्रग्स की तस्करी मे लिप्त 1 नशा तस्कर को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, अवैध हाई प्रोफाइल ड्रग MDMA हुई बरामद, डिलीवरी बॉय का कार्य करता है गिरफ्तार अभियुक्त