रामनगर
रामनगर में आज शुक्रवार की सुबह ग्राम ढेला के समीप स्थित बरसाती नाले में पानी के तेज बहाव में एक कार बहने के कारण कार में सवार 9 लोगों की दर्दनाक मौके पर मौत हो गई जबकि कार में सवार एक अन्य महिला इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गई है जिसे उपचार के लिए रामनगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है आपको बता दें कि गुरुवार की देर शाम ग्राम ढेला में स्थित एक रिसोर्ट में रुके हुए थे तथा शुक्रवार की सुबह यह सभी 10 लोग वापस जा रहे थे इसी बीच ढेला में बरसाती नाले में पानी का बहाव अचानक बढ़ने के कारण यह कार पानी में बहते हुए नीचे गिर गई कार में सवार एक महिला किसी तरह बाहर निकल कर सड़क पर पहुंची और उसने शोर मचाना शुरू किया तो आसपास के सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए तो वही कॉर्बेट पार्क के ढेला पर्यटन जोन में पर्यटकों को भ्रमण कराने वाले कई जिप्सी चालक भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने नीचे गिरी कार में फंसे हुए लोगों को बाहर निकालने का प्रयास किया तो यह लोग 4 लोगों के शव ही निकाल पाए जबकि 5 शव गाड़ी के अंदर ही फस गए गाड़ी में फंसे पांचों शवो को कई घंटों की मशक्कत के बाद गाड़ी के दरवाजे तोड़ने व काटने के बाद बाहर निकाला गया इस दुर्घटना में 6 महिलाएं व तीन पुरुषों की मौत हो गई घटना की सूचना मिलने पर एसडीएम गौरव चटवाल, सीओ बलजीत सिंह भाकुनी, कोतवाल अरुण कुमार सैनी के साथ ही दमकल विभाग के कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए एसडीएम गौरव चटवाल ने बताया कि मृतकों की शिनाख्त की जा रही हैं मृतकों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है वही आपको बता दें कि आज इतनी बड़ी दुर्घटना में मौके पर संसाधनों की भी भारी कमी देखने को मिली जिस पर कई ग्रामीणों ने रोष भी व्यक्त किया है । दुर्घटना में घायल महिला का नाम नाजिया बताया जा रहा है प्रशासन घटना की जानकारी लेने में जुटा हुआ है।

More Stories
राष्ट्रीय गौरव सम्मान से सम्मानित हुए विशाल त्यागी, पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रख्यात शिक्षाविद् डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने किया सम्मान
योग की छांव में विकास का संकल्प, एमडीडीए सिटी फॉरेस्ट पार्क बना स्वास्थ्य और प्रकृति का महाकुंभ, मुख्य सचिव संग हजारों लोगों ने किया योग, प्रकृति की गोद से गूंजा स्वास्थ्य का संदेश, सिटी फॉरेस्ट पार्क में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जुटे 1000 से अधिक लोग, योग-प्राणायाम के साथ स्वस्थ उत्तराखंड का लिया संकल्प
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित NEET(UG) की परीक्षा के लिये दून पुलिस ने कसी कमर, परीक्षा केंद्रों में स्थापित कंट्रोल रूम, जैमर, सीसीटीवी कैमरो की क्रियाशीलता, प्रवेश/निकासी की व्यवस्था आदि का लिया जायजा