उत्तरकाशी : मोरी ब्लाक में वज्रपात आकाशीय बिजली से दर्जनों भेड़-बकरियां मर गयीं। घटना की सूचना पर स्थानीय प्रशासन ने राजस्व विभाग की टीम मौके पर भेजी है।
वाइल्ड लाइफ सेंचुरी क्षेत्र के भीतरी गांव के ग्रामीणों की भेड़-बकरियां आजकल चुगान पर बुग्याल क्षेत्र में हैं। भीतरी गांव के प्रधान राजीव कुंवर ने इसकी जानकारी स्थानीय प्रशासन को दी है। यह घटना शुक्रवार शाम की बताई जा रही है। स्थानीय प्रशासन ने राजस्व विभाग की टीम मौके पर भेजी है। तहसीलदार चमन सिंह ने इसकी पुष्टि की है।

More Stories
सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने वाले 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड क्रीड़ा विश्वविद्यालय(Sports University )गौलापार के निर्माण कार्यों की समीक्षा की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं, सभी कार्य तय समय में पूर्ण हों: मुख्यमंत्री
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के उत्तराखंड के पदक विजेताओं और प्रशिक्षकों को मुख्यमंत्री धामी ने किया सम्मानित