ऋषिकेश: बिजली के खंभे पर कार्य कर रहा कर्मचारी करंट लग जाने के कारण झुलस गया। उसे राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश लाया गया।
ग्राम धारकोट यम्केश्वर निवासी बिजली कर्मचारी चंद्र मोहन पुत्र नारायण सिंह गुरुवार की सुबह धारकोट में बंद पड़ी बिजली को खंबे पर चढ़कर ठीक कर रहा था कि अचानक खंबे में करंट फैल जाने के कारण वह झुलस गया। उसके साथी चंद्र मोहन को राजकीय चिकित्सालय लाए।
चंद्रमोहन का कहना था कि जिस समय वह खंभे पर चढ़ा तो उस समय उन्होंने शटडाउन ले लिया था, लेकिन इसके बावजूद बारिश के कारण खंबे में बिजली का करंट दौड़ गया, जिससे वह झुलस गया है। चिकित्सकों का कहना है कि उसकी हालत सामान्य बनी है।

More Stories
सुभारती अस्पताल ने विश्व के सबसे ऊंचे शिव मंदिर तुंगनाथ धाम में 13 हजार फीट की ऊंचाई पर दिया जीवनरक्षक प्रशिक्षण
देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारीः मुख्यमंत्री
श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा, भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की