देहरादून: आगामी 1 जुलाई से चारधाम यात्रा के लिये हेली सेवा बंद होने जा रही है। उत्तराखंड में जल्द आ रहे मानसून के चलते ये फैसला लिया गया है। प्री मानसून की बारिश के चलते केदारनाथ और मंदाकिनी घाटी में पिछले करीब डेढ़ महीने से उड़ान भर रहे हेलीकॉप्टरों के पंख थमने लगे हैं। 10 जुलाई के बाद हेली सेवा अस्थायी रूप से बंद हो जाने के बाद श्रद्धालुओं के पास बाबा केदार के दर्शन के लिए केवल पैदल यात्रा का ही विकल्प होगा। बरसात थमने के बाद फिर से हेली सेवा शुरू होंगी।
मौसम विभाग ने प्रदेश में 28 जून तक मानसून आने की संभावना जताई है। इसे देखते हुए केदार और मंदाकिनी घाटी में केदारनाथ यात्रा के लिए हेली सेवाएं दे रहीं नौ कंपनियों ने भी अपना बोरिया-बिस्तर समेटना शुरू कर दिया है। 24 जून तक नौ में से छह हेली कंपनियां लौट चुकी थीं। तीस जून तक तीन और हेली कंपनियां चली जाएंगी। एक जुलाई से केवल एक हेली कंपनी केदारनाथ यात्रा के लिए अपनी सेवाएं देगी।
यह कंपनी भी 10 जुलाई के बाद सेवा बंद कर देगी। दस जुलाई के बाद जो श्रद्धालु केदारनाथ की यात्रा करने आ रहे हैं, उन्हें 18 से 20 किमी की दूरी पैदल नापने के लिए तैयार रहना होगा। हवाई सेवा उपलब्ध नहीं होने की वजह से यात्रा पैदल ही संभव हो पाएगी। हालांकि पिट्ठू और घोड़े-खच्चर उपलब्ध रहेंगे। अनुमान है कि अगस्त माह में मानसून के कमजोर पड़ने और बरसात थमने के बाद हेली कंपनियां अपनी सेवाएं देने के लिए लौट आएंगी। सितंबर महीने में हेली सेवाएं पूरी तरह से शुरू हो जाएंगी।

More Stories
योग की छांव में विकास का संकल्प, एमडीडीए सिटी फॉरेस्ट पार्क बना स्वास्थ्य और प्रकृति का महाकुंभ, मुख्य सचिव संग हजारों लोगों ने किया योग, प्रकृति की गोद से गूंजा स्वास्थ्य का संदेश, सिटी फॉरेस्ट पार्क में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जुटे 1000 से अधिक लोग, योग-प्राणायाम के साथ स्वस्थ उत्तराखंड का लिया संकल्प
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित NEET(UG) की परीक्षा के लिये दून पुलिस ने कसी कमर, परीक्षा केंद्रों में स्थापित कंट्रोल रूम, जैमर, सीसीटीवी कैमरो की क्रियाशीलता, प्रवेश/निकासी की व्यवस्था आदि का लिया जायजा
हवा में नकली पिस्टल लहराना पडा भारी, दून पुलिस ने उतारी खुमारी, वाहन चालक के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए फारच्यूनर कार को एमवी एक्ट में किया सीज