देहरादून
उत्तराखण्ड में चारधाम यात्रा अपने पूरे जोरों पर है ऐसे में यात्रा में बारिश खलल डाल सकती है क्योंकि मौसम विभाग ने तीन दिन का यलो अलर्ट जारी किया है.मौसम विभाग के इस अलर्ट को मानसून का आगाज भी माना जा रहा है और लोगों को सतर्क रहने का निर्देश दिया जा रहा है,मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले 29 जून तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश हो सकती है.
– उत्तराखण्ड में अभी तक मानसून की दस्तक नहीं हुई है लेकिन मौसम विभाग का तीन दिन का यलो अलर्ट को देखते हुए माना जा रहा है कि मानसून जल्द प्रदेश में प्रवेश करेगा । मौसम विभाग ने उत्तराखंड में 26, 27, 28 जून को बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कहीं-कहीं भारी बारिश भी हो सकती है। इस बदलाव को प्रदेश में मानसून आने का प्रबल संकेत माना जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार इन तीन दिनों में कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के पर्वतीय जिलों में भारी बारिश की संभावना है।

More Stories
महाराज ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की शिष्टाचार भेंट* *युवाओं के लिए प्रदेश में हों अधिक से अधिक सेना भर्ती रैलियां
दून पुलिस तथा एसटीएफ उत्तराखंड की संयुक्त टीम ने 1 अवैध शराब तस्कर को किया गिरफ्तार, 8 लाख रुपये मूल्य की 80 पेटी अवैध अग्रेजी शराब को किया बरामद
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित (NEET) की परीक्षा को दून पुलिस ने सुरक्षा के साथ सकुशल कराया सम्पन्न