देहरादून
उत्तराखंड से इस वक्त की बड़ी खबर आय से अधिक सम्पति अर्जित करने के आरोपी वरिष्ठ आईएएस अधिकारी राम विलास यादव को सस्पेंड किया जा चुका है हाईकोर्ट के आदेश के बाद आइएएस राम विलास यादव आज विजिलेंस दफ्तर पहुंचे थे और अपना पक्ष रखा। आपको बता दें कि एक दिन पहले ही उत्तराखण्ड हाई कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर रोक के मामले पर सुनवाई की और विजिलेंस के सामने पेश होने को कहा। अब इस मामले की अगली सुनवाई 23 जून को होगी। लेकिन सुनवाई से पहले ही शासन द्वारा आईएएस अधिकारी रामविलास यादव को सस्पेंड कर दिया गया है
हाल ही में रामविलास यादव पर भ्रष्टाचार के कई आरोप लगे हैं जिसको लेकर मामला कोर्ट तक पहुंच चुका है रामविलास यादव अपनी गिरफ्तारी की रोक को लेकर हाई कोर्ट पहुंचे थे जहां से उनको कोई राहत नहीं मिलती नजर आ रही है जिसके बाद हाईकोर्ट ने उनको विजिलेंस देहरादून में अपने बयान व अपने दस्तावेज सौंपने का आदेश जारी किया था जिसके बाद आज रामविलास यादव राजधानी देहरादून में विजिलेंस ऑफिस पहुंचे और वहां पर अपने बयान दर्ज कराए और साथ ही अपने दस्तावेज सोपे हैं वही रामविलास यादव के वकील अभिनव शर्मा ने उनका बचाव करते हुए मीडिया के सामने कहा है कि रामविलास यादव को उत्तराखंड माननीय उच्च न्यायालय ने आदेश दिए थे कि वह विजिलेंस ऑफिस जाकर अपने बयान दर्ज कराएं और संबंधित दस्तावेज भी विजिलेंस ऑफिस उपलब्ध कराएं हाईकोर्ट के अनुपालन में ही आज हम लोग विजिलेंस ऑफिस पहुंचे हैं उन्होंने बताया कि कल हाई कोर्ट में विजिलेंस के भी पक्ष मांगा गया है कल हम हाईकोर्ट जाएंगे अब कोर्ट में देखते हैं कि आखिर होता क्या है और रामविलास यादव पर जो आरोप लग रहे थे कि वह जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं उसके लिए लगातार जब भी कोई पत्र रामविलास यादव के पास पहुंचा है उसका जवाब दिया गया है ।
बता दे कि पिछले दिनों राम विलास यादव के देहरादून और लखनऊ के कई ठिकानों पर विजिलेंस ने एक छापेमारी की कारवाई भी की थी। आय से 500 गुना ज्यादा संपत्ति एकत्र करने के मामले में विजिलेंस ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है और इसकी जांच चल रही है। विजिलेंस के छापे में तमाम संपत्तियों का खुलासा भी हुआ है। 30 जून के रिटायर हो रहे ऐसे में अब अफसर पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है।

More Stories
Operation Crackdown के तहत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, कैंट क्षेत्र में रह रहे 780 व्यक्तियों का किया सत्यापन, 90 संदिग्ध व्यक्तियों को लाया गया थाने
प्रदेश में एलपीजी गैस की किसी भी प्रकार की कमी नहीं है– मुख्य सचिव
घर मे चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़, घर में अनैतिक देह व्यापार करवा रही महिला अभियुक्ता सहित 3 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 3 पीडिताओं को किया रेस्क्यू