
देहरादून
आम जनता को बेहतर सेवाएं देने के लिए उत्तराखंड पुलिस लगातार आधुनिक तकनीक से पूरी तरह से लैस हो रही है। प्रशिक्षु पुलिसकर्मियों को उन सभी तकनीकों से रूबरू कराया जा रहा है, जिससे वो आने वाले समय में लोगों की सभी समस्याओं का त्वरित गति से निदान कर सकें। देहरादून के सोंधोवाली में पुलिस संचार प्रशिक्षण केन्द्र में 23 प्रशिक्षु उपनिरीक्षकों को 12 महीने
का आधारभूत प्रशिक्षण दिया गया। इनमे 15 पुरूष और 8 महिला प्रशिक्षु उपनिरीक्षक शामिल हैं। प्रशिक्षण के बाद आयोजित दीक्षान्त परेड में मुख्य अतिथि के रूप में डीजीपी अशोक कुमार ने दीक्षान्त परेड का मान-प्रणाम ग्रहण कर परेड का निरीक्षण किया। इन पुलिसकर्मियों को
ड्रोन तकनीकी, कन्ट्रोल रूम, पोलनेट की कार्य प्रणाली, आईटीडीए देहरादून में स्थित कमाण्ड एंव कन्ट्रोल से सम्बन्धित कार्य प्रणाली, सीसीटीवी, डायल-112, सोशल मीडिया, फोरेन्सिक, आप्टीकल फाईबर, पी0पी0डी0आर0, वीडियो सर्विलान्स, कम्प्यूटर नेटवर्किग की कार्य प्रणाली का सम्पूर्ण ज्ञान प्रदान कराया गया है।

More Stories
मुख्यमंत्री के अनुरोध पर प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यों की समय-सीमा विस्तार को मिली स्वीकृति
सर्वे ऑफ इंडिया मुख्यालय देहरादून से नही होगा स्थानांतरित, मुख्यमंत्री ने इस संबंध में केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री से किया था अनुरोध
हल्द्वानी में 21 मार्च को भव्य जनसभा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे मुख्य अतिथि, सीएम धामी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश