देेहरादनू: बद्रीनाथ धाम में मंगलवार को आठवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की धूम रही। धाम में मंदिर के सिंहद्वार प्रांगण पर बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति एवं पतंजलि योगपीठ के तत्वावधान में योग महोत्सव का आयोजन किया। पतंजलि योग पीठ की साध्वी देव श्रुति और योग गुरु कुंवर सिंह नेगी ने लोगों को योगाभ्यास कराया।
योगाभ्यास करने वालों में विद्यार्थी, मंदिर कर्मचारी, गढ़वाल स्काउट के जवान, एसडीआरएफ एवं पुलिस के जवान शामिल हैं। सिंहद्वार प्रांगण में बदरीनाथ मंदिर के अध्यक्ष अजेंद्र अजय, उपाध्यक्ष किशोर पंवार, सीईओ बीडी सिंह एवं नायब रावल अमरनाथ नंबूदरी आदि ने योग किया।

More Stories
उत्तराखंड की पिंकी बिष्ट को लखनऊ में शक्ति स्वरूपा सम्मान से किया गया सम्मानित
एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा आकस्मिक सघन चेकिंग अभियान, पुलिस की अलग-अलग टीमो द्वारा नगर से देहात तक आने जाने वाले वाहनों की जा रही आकस्मिक चैकिंग
एसएसपी दून के निर्देशन में दून पुलिस ने चलाया ऑपरेशन क्रैकडाउन, जनपद में रह रहे बाहरी व्यक्तियों/किरायेदारों/श्रमिकों/होम-स्टे, आश्रम, हॉस्टल, होटल एवं अन्य संस्थानों में निवासरत व्यक्तियों के किये सत्यापन