देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की| इस दौरान मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को संपन्न हुए विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सफलतम रूप से सदन की कार्यवाही संचालित करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए पौधा भेंट किया।
इस मुलाकात के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र से संबंधित विभिन्न विषयों को लेकर मुख्यमंत्री से वार्ता की| विधानसभा अध्यक्ष ने कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के विकास को लेकर पूर्व में मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा पर शीघ्र कार्रवाई किए जाने के लिए मुख्यमंत्री से आग्रह किया| विधानसभा अध्यक्ष ने कोटद्वार में स्थाई रूप से उप जिलाधिकारी की नियुक्ति पर गंभीरता पूर्वक विचार करने को लेकर बातचीत की।

More Stories
सार्वजनिक स्थान पर मारपीट करने वाले 6 व्यक्तियों को धारा 170 बीएनएसएस में किया गिरफ्तार, अभियुक्तो द्वारा बाइक सवार युवक व युवती के साथ दिया था मारपीट की घटना को अंजाम
गुण्डा एक्ट में जिला बदर अभियुक्त को निर्धारित अवधि से पूर्व जनपद की सीमा पर प्रवेश करने पर पुलिस ने किया गिरफ्तार
दबंग दिखने का शौक ले पहुँचा सलाखों के पीछे, अवैध देशी तमंचे के साथ 1 अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार