देहरादून
पर्वतीय क्षेत्रों में पिछले कुछ दिन से रुक रुक कर बारिश जारी है। बारिश ने गर्मी से बेहाल लोगों को राहत तो दी है साथ ही मौसम भी खुशगवार हो गया है।
पहाड़ से लेकर मैदान तक रुक-रुककर बारिश हो रही है, जिससे तापमान में गिरावट आई है। प्रदेश के मुख्य शहरों की बात करें तो हरिद्वार में सुबह से बूंदाबांदी हो रही है। कोटद्वार में भी रिमझिम बारिश ने गर्मी से राहत दी है। नई टिहरी और आसपास के इलाकों में बारिश का दौर जारी है। ऋषिकेश में भी बादल छाए हैं। देहरादून में भी तेज हवाओं से दून और आसपास के इलाकों में अधिकतम तापमान 31.3 डिग्री दर्ज किया गया।
पहले माना जा रहा था कि मानसून 20 जून के आसपास राज्य में पहुंचेगा, लेकिन अब इसके 25 जून के बाद ही यहां पहुंचने की उम्मीद है। मौसम विभाग की भी ऐसी संभावना है ऐसे में खासतौर पर 5 जिलों के लोगों को अलर्ट रहने की जरूरत है। रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, चमोली, नैनीताल जिलों में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक पहले मानसून के 20 जून के आसपास सक्रिय होने की संभावना थी,
मानसून के आने में देरी है, हालांकि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मैदान से लेकर पहाड़ तक अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा। अगले 24 घंटे में राज्य के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ हल्की से लेकर मध्यम बारिश हो सकती है। केरल में मानसून 29 मई को दस्तक दे चुका है। केरल पहुंचने के लगभग 20 दिन बाद मानसून उत्तराखंड में भी दस्तक दे देता है, लेकिन इस बार मानसून के अनुमानित समय से देर में पहुंचने की उम्मीद है।

More Stories
सेलाकुई क्षेत्र में हुई चोरी की 5 घटनाओ का दून पुलिस ने किया खुलासा, घटना को अंजाम देने वाले अन्तर्राज्जीय शातिर चोर गिरोह के 2 सदस्यों को किया गिरफ्तार
जनभागीदारी से बनेगी देहरादून महायोजना-2041, एमडीडीए ने तय किया जनसुनवाई शेड्यूल, एमडीडीए ने जारी किया सेक्टरवार कार्यक्रम, 16 दिन चलेगी जनसुनवाई, नागरिकों से सहभागिता की अपील
महाराज ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की शिष्टाचार भेंट* *युवाओं के लिए प्रदेश में हों अधिक से अधिक सेना भर्ती रैलियां