हरिद्वार: आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष के उपलक्ष्य में आयकर विभाग.लखनऊए श्री गंगा सभा हरिद्वार एवं नमामि गंगे उत्तराखंड के तत्वावधान में हरकी पैड़ी हरिद्वार पर पर्यावरण जागरुकता विषय पर कार्यक्रम हुआ।
इस अवसर पर मुख्य आयकर आयुक्त छूट भारत सरकार आईआरएस रश्मि सक्सेना साहनी और ज्योत्सना जौहरी आयकर आयुक्त छूट यूपी वेस्ट मुख्य रूप से उपस्थित रहीं।
देशभर में इस समय आजादी का अमृत महोत्सव वर्ष मनाया जा रहा है। इसके तहत देश के कोने.कोने में कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। हरिद्वार पहुंची आयकर विभाग की विशेष टीम ने नमामि गंगे के तत्वाधान में गंगा घाट पर स्वच्छता अभियान चलाकर आमजन व तीर्थ यात्रियों के लिए मां गंगा एवं सहायक नदियों की स्वच्छता एवं संरक्षण पर लोगों को जागरूक किया। साथ ही इस पर आधारित नुक्कड़ नाटक का मंचन किया।
इस अवसर पर हरकी पैड़ी पर आयकर विभाग टीम द्वारा स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर रहे प्रतिभागियों एवं घाट पर उपस्थित लोगों से गंगा एवं इसकी सहायक नदियों के स्वच्छता एवं संरक्षण की शपथ दिलाई। साथ ही सिंगल यूज प्लास्टिक के स्थान पर कपड़े के थैले प्रयोग में लाने के लिए जनमानस को जागरूक किया गया।

More Stories
एलपीजी गैस की कालाबाजारी रोकने तथा शतप्रतिशत् होमडिलिविरी सुनिश्चित करवाने के जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देश
नशा तस्करों के विरूद्ध दून पुलिस की ताबडतोड कार्यवाही, अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 6 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक विकासनगर द्वारा किया गया फायर स्टेशन सेलाकुई का अर्द्ध वार्षिक निरीक्षण, आपात स्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही हेतु सदैव तत्पर रहने के दिये निर्देश