देहरादून: केन्द्र के निर्देश के बाद उत्तराखंड की मशीनरी अब जगने लगी है। अब एक 1 जुलाई से 75 माइक्रोन तक के पॉलीथिन पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा, जिसके लिए प्रदेश भर में तैयारी चल रही हैं।
इस संदर्भ में वन एवं पर्यावरण मंत्रालय ने शहरी विकास विभाग को आदेश जारी किया है जिसमें कहा गया है कि आगामी 1 जुलाई से प्लास्टिक के स्ट्रॉ, चम्मच, प्लेट, थर्माकोल और थर्माकोल से बनी चीजों पर प्रतिबंध लगा दिया जाए। केंद्र के आदेश के बाद शहरी विकास विभाग निदेशालय ने निर्देश के तौर पर सभी निकायों को एक पत्र भी भेजा गया है जिसमें पुराने दिशा निर्देशों में संशोधन कर नया और संशोधित आदेश जारी करने कहा गया है।
वर्तमान में उत्तराखंड के 13 निकायों की तरफ से 75 माइक्रोन तक के प्लास्टिक को प्रतिबंधित करने के लिए आदेश जारी किया गया है साथ ही जनजागरण अभियान भी चलाया जा रहा है जबकि केन्द्र के निर्देश के अनुसार अन्य नगर निकायों में भी इस बारे में अभियान चलाया जाएगा।

More Stories
एलपीजी गैस की कालाबाजारी रोकने तथा शतप्रतिशत् होमडिलिविरी सुनिश्चित करवाने के जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देश
नशा तस्करों के विरूद्ध दून पुलिस की ताबडतोड कार्यवाही, अलग-अलग थाना क्षेत्रों से 6 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक विकासनगर द्वारा किया गया फायर स्टेशन सेलाकुई का अर्द्ध वार्षिक निरीक्षण, आपात स्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही हेतु सदैव तत्पर रहने के दिये निर्देश