हरिद्वार: डीसीएम चालक ने ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्राली को टक्कर मार दी, जिसमें ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मौका पाकर डीसीएम चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया।
जानकारी के मुताबिक दिल्ली-हरिद्वार बाईपास पर ढंढेरा निवासी नेत्रपाल ईंटों से भरी ट्रैक्टर को लेकर हाइवे से जा रहा था, जैसे ही वह नगला इमरती ओवरब्रिज के पास पहुंचा, तभी पीछे से आ रहे एक डीसीएम चालक ने ट्राली में जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गयी।
मौका पाकर डीसीएम चालक फरार हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया, तथा दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कोतवाली भिजवाया। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है।

More Stories
देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारीः मुख्यमंत्री
श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा, भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की
मुख्यमंत्री धामी से मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने की शिष्टाचार भेंट