देहरादून:
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ उत्तरकाशी जिले में स्थित घटनास्थल का दौरा करेंगे।
रविवार रात को उत्तरकाशी जिले के डामटा के पास मध्य प्रदेश के श्रद्धालुओं की एक बस पांच सौ फिट गहरी खाई में गिर गई थी। इस हादसे में 26 लोगों की मौत हुई जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भोपाल से देहरादून के लिए रवाना हो गए हैं। इसी बीच जानकारी मिली है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को प्रातः 8 बजे घटनास्थल का दौरा करने जाएंगे। उनके साथ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री चौहान और वरिष्ठ अधिकारी भी होंगे।
मुख्यमंत्री धामी ने हादसे में मारे गए लोगों के परिजनाें को एक लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये देने की घोषणा की है। इससे पहले मध्यप्रदेश सरकार ने भी मृतकों के परिजनों को पांच लाख और घायलों को पचास हजार और केन्द्र ने भी प्रधानमंत्री कोष से मृतकों के परिजनों को को दो-दो लाख और घायलों को पचास हजार रुपये देने की घोषणा की है।
इसी बीच उत्तरकाशी पुलिस की मीडिया सेल ने बताया कि यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर डामटा के पास हुई बस दुर्घटना में राहत एवं बचाव कार्य जारी है। जिलाधिकारी उत्तरकाशी, अभिषेक रुहेला एवं एसपी उत्तरकाशी अर्पण यदुवंशी स्वयं मौके पर हैं।

More Stories
बसंत विहार क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, घटना को अंजाम देने वाले अभ्यस्त वाहन चोर को किया गिरफ्तार, 3 स्कूटी बरामद
एमडीडीए की योजनाओं पर बढ़ा भरोसा, ISBT और आमवाला तरला के सभी HIG फ्लैट बुक, “पहले आओ-पहले पाओ” मॉडल हिट, कम कीमत और बेहतर गुणवत्ता के दम पर एमडीडीए बना लोगों की पहली पसंद
मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के कार्यो के साथ ही प्रदेश की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए प्रदान की वित्तीय स्वीकृति