देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने भी सम्राट पृथ्वीराज फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर इस फिल्म को टैक्स फ्री करने की घोषणा की।
सम्राट पृथ्वीराज के जीवन पर बनी इस फिल्म में प्रसिद्ध अभिनेता अक्षय कुमार मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। उत्तराखंड के अलावा उत्तर प्रदेश समेत कई राज्य इस फिल्म को टैक्स फ्री घोषित कर चुके हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर राज्यवासियों से कहा कि देशप्रेम, साहस एवं पराक्रम से परिपूर्ण सम्राट पृथ्वीराज के जीवन पर आधारित इस फिल्म को अवश्य देखें।

More Stories
मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर शहीद स्मारक पहुंचकर राज्य आंदोलन के अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर भराड़ीसैंण में कीं 13 महत्वपूर्ण घोषणाएं, विकसित उत्तराखण्ड के संकल्प को दोहराया, आंगनबाड़ी, आशा कार्यकत्रियों, भोजन माताओं और अतिथि शिक्षकों के मानदेय में होगी वृद्धि
मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर विकास पुस्तिका ‘सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान’ का किया विमोचन