देहरादून
नगर निगम कर्मचारी यूनियन के सात बार के अध्यक्ष नाम बहादुर के साथ ही कैशियर सुधीर शर्मा आज मंगलवार को सेवानिवृत्त हो गए। इस दौरान नगर आयुक्त मनुज गोयल, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अशोक वर्मा और पार्षद नीनू सहगल ने दोनों सेवानिवृत्त कर्मियों को बधाई देकर उनका माल्यार्पण कर सम्मान किया।
सेवानिवृत्त को लेकर हुआ कार्यक्रम नगर निगम के टाउन हॉल में किया गया।
इस अवसर पर नगर आयुक्त मनुज गोयल ने कहा कि रिटायरमेंट के अवसर पर ही सेवानिवृत्ति की धनराशि दी जाती है, उसका इंतजाम पहले ही होना चाहिय, ताकि सेवानिवृत्ति के बाद कर्मियों को निगम के चक्कर ना मारना पड़े। कर्मचारियों की दिक्कतों को हल करने का प्रयास किया जाएगा।

इस मौके पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष अशोक वर्मा ने कहा कि नगर निगम का स्टाफ बड़ी विषम परिस्थितियों में काम करता है। स्टाफ पर कई प्रकार के दबाव रहते है। इसके बावजूद यहां का स्टाफ बहेतर रिजल्ट देता है। उन्होंने कहा कि मैं आशा करता हूँ कि चयनित बोर्ड के सभी जनप्रतिनिधि और स्टाफ मिलकर शहर की सेवा लिए निरन्तर कार्य करते रहेंगे। इस मौके पर पार्षद अमिता सिंह ने भी अध्यक्ष नाम बहादुर के साथ ही कैशियर सुधीर शर्मा पुष्प गुच्छ भेंट किया।

कार्यक्रम में सेवानिवृत्त हुए नाम बहादुर और सुधीर शर्मा ने सभी कर्मचारियों का सदैव सहयोग देने के लिए हृदय से आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन कर्मचारी यूनियन के महामंत्री सतेंद्र कुमार ने किया। निगम कर्मचारियों ने इस दौरान सभी को मिस्ठान भी वितरित किया। इस दौरान सहायक नगर आयुक्त राजेश नैथानी, कर अधीक्षक धर्मेश पैन्यूली, भूमि अधीक्षक विनय प्रताप, अधिशासी अभियन्ता अनूप भटनागर,विधुत विभाग के इंचार्ज रंजीत राणा, नेपाल सिंह,के अलावा सभी विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।


More Stories
Operation Crackdown के तहत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, कैंट क्षेत्र में रह रहे 780 व्यक्तियों का किया सत्यापन, 90 संदिग्ध व्यक्तियों को लाया गया थाने
प्रदेश में एलपीजी गैस की किसी भी प्रकार की कमी नहीं है– मुख्य सचिव
घर मे चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़, घर में अनैतिक देह व्यापार करवा रही महिला अभियुक्ता सहित 3 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 3 पीडिताओं को किया रेस्क्यू