देहरादून
आईएसबीटी के पास स्थित चाय की दुकान पर दो युवतियों पर फब्तियां कसने के आरोपियों का विरोध किया उन्होंने मारपीट कर दी। आरोप है कि रोकने पर उन्होंने दो युवकों पर चाकू से हमला कर दिया। हमले एक युवक को गंभीर चोट आई है। तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानलेवा हमला करने को लेकर मोहम्मद कासिम निवासी मोरोवाला, क्लेनमटाउन ने पटेलनगर थाने में तहरीर दी। कहा कि 21 मई की शाम को उनका पुत्र आसिफ और उसका दोस्त दानिश निजी काम से आईएसबीटी गए थे। वहां दोनों एक दुकान पर चाय पीने लगे। तभी दो युवतियां भी चाय पीने आईं। युवतियां को देखते ही वहां पहले से मौजूद तीन चार अन्य लड़कों ने उन पर छिंटाकशी शुरू कर दी। आरोप है कि आसिफ और दानिश ने विरोध किया तो उनपर चाकू से हमला कर दिया गया। चाकू आसिफ की पीठ में घुस गया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां सर्जरी कर डाक्टरों ने चाकू बाहर निकाला। मौक के पर मारपीट के दौरान आरोपी आपस में एक दूसरे का नाम सुमित डोभाल, विशाल और सागर कुमार ले रहे थे। इसी आधार पर आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने जानलेवा हमले के आरोपी में मुकदमा दर्ज किया है। इंस्पेक्टर पटेलनगर रविंद्र यादव ने बताया कि पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

More Stories
नकली पिस्टल का प्रदर्शन करने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 3 अभियुक्तों का दून पुलिस ने शान्ति भंग में किया गिरफ्तार, उत्तराखंड सरकार लिखे वाहन का कर रहे थे अनुचित उपयोग
फिल्मी स्टाइल में मादक पदार्थो की तस्करी करने वाला नशा तस्कर आया दून पुलिस की गिरफ्त में, चावल के नये कट्टों में अवैध स्मैक को छिपाकर करता था तस्करी
नाबालिक युवती को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाले अभियुक्त को पुलिस ने बिहार से किया गिरफ्तार