देहरादून
सहस्रधारा में वन भूमि पर हो रहे कब्जों की जांच होगी। इसमें विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका भी देखी जाएगी। सीसीएफ गढ़वाल ने जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
सहस्रधारा में लगातार पहाड़ खोदकर सरकारी जमीनों पर प्लाटिंग की जा रही है। यही नहीं सैकड़ों की संख्या में इसमें पेड़ भी काटे जा रहे हैं। एक मामले में वन विभाग एक प्रापर्टी डीलर के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर चुका है। लेकिन इसके बावजूद वहां धड़ल्ले से पहाड़ों का कटान जारी है। जिससे वहां आसपास के बसासत वाले इलाकों में और पर्यटक स्थल में भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोग भी कई बार विभाग व प्रशासन से इसकी शिकायत कर चुके हैं। लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है। सीसीएफ गढ़वाल सुशांत पटनायक ने मामले को गंभीरता से लिया है। उन्होंने इस मामले में जांच कर जल्द रिपोर्ट देने के निर्देश डीएफओ को दिए हैं। सुशांत पटनायक ने बताया कि किसी को भी एक इंच वन भूमि पर कब्जा करने नहीं दिया जाएगा। इस मामले की जांच करवाई जा रही है,अगर विभाग के अधिकारी या कर्मचारियों की भी लापरवाही मिली तो कार्रवाई होगी।

More Stories
Operation Crackdown के तहत एसएसपी दून के निर्देशों पर लगातार जारी है दून पुलिस का सत्यापन अभियान, कबाड़ का काम करने वाले 293 व्यक्तियों के पुलिस ने किये सत्यापन
दिवारीखौल जोखणी मोटर मार्ग की वित्तीय स्वीकृति के लिये क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को नव संवत्सर तथा चैत्र नवरात्रि की शुभकामनाएं