हल्द्वानी
हल्द्वानी में पुलिस ने विधानसभा, सचिवालय और अन्य सरकारी सेवा में नौकरी दिलाने के नाम पर तीन करोड़ से अधिक की ठगी के करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, अभियुक्त द्वारा विधानसभा सचिवालय समेत कई सरकारी नौकरी लगाए जाने के नाम पर लोगों से तीन करोड़ की ठगी की है, अभियुक्त का नाम रितेश पांडे है, जो कि लंबे समय से लोगों से विधानसभा, सचिवालय और अन्य सरकारी सेवाओं में नौकरी लगाने के नाम पर ठगी कर रहा था, जिसके खिलाफ हल्द्वानी, रामनगर, नैनीताल, उधम सिंह नगर में मुकदमे दर्ज हैं। आज इसे हल्द्वानी के मुखानी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, पूरे मामले की जानकारी देते हुए एसपी सिटी हरबंश सिंह ने बताया की रितेश पांडे के खिलाफ रामनगर, उधम सिंह नगर के बाजपुर, रुद्रपुर थाने में भी मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस कस्टडी में लेकर पूछ-ताछ करेगी, साथ ही इसके तार कहां जुड़े हुए हैं, इसकी भी जानकारी जुटाई जाएगी, वहीं जांच में यह भी पता चला है कि इसके द्वारा 90 से अधिक लोगों से नौकरी लगाने के नाम पर पैसे लिए गए हैं, जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी, वैसे कई सारी जानकारियां निकलकर सामने आएगी। अभी तक यह उत्तराखंड की सबसे बड़ी ठगी में से एक है ।

More Stories
सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने वाले 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड क्रीड़ा विश्वविद्यालय(Sports University )गौलापार के निर्माण कार्यों की समीक्षा की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं, सभी कार्य तय समय में पूर्ण हों: मुख्यमंत्री
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के उत्तराखंड के पदक विजेताओं और प्रशिक्षकों को मुख्यमंत्री धामी ने किया सम्मानित