नैनीताल
सरोवर नगरी नैनीताल के दो गांव क्षेत्र में पर्यटकों की कार अनियंत्रित होकर करीब 50 फीट गहरी खाई में जा गिरी इस हादसे में कार सवार मुंबई से नैनीताल घूमने आए एक ही परिवार के 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कार खाई में गिरने की सूचना स्थानीयों द्वारा पुलिस को दी गई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही स्थानीयों ने रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को खाई से बाहर निकालकर निजी वाहन द्वारा हल्द्वानी के अस्पताल पहुंचाया।
ज्योलीकोट चौकी प्रभारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि दुर्घनाग्रस्त कार सवार पर्यटक बीते 2 दिन पहले मुंबई से अपने परिवार के साथ घूमने नैनीताल आए थे,जो देर शाम घूमकर वापस मुंबई लौट रहे थे। पर्यटकों में 3 छोटे बच्चे भी बताये जा रहे हैं सभी घायलों को मामूली चोटें आई हैं।
देर शाम पर्यटक वपास मुंबई लौट रहे थे कि तभी दो गांव के पास उनकी कार अनियंत्रित खाई में जा गिरी जिसमें पर्यटक घायल हो गए। हालांकि, पर्यटकों की जानकारी पुलिस के पास नहीं है। क्योंकि पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोग उन्हें अस्पताल भिजवा चुके थे। दुर्घनाग्रस्त इनोवा कार को निकलवाने के लिए पुलिस ने क्रेन भी मंगवा ली है। फिलहाल सभी घायलों का उपचार हल्द्वानी के अस्पताल में चल रहा है।

More Stories
Operation Crackdown के तहत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, कैंट क्षेत्र में रह रहे 780 व्यक्तियों का किया सत्यापन, 90 संदिग्ध व्यक्तियों को लाया गया थाने
प्रदेश में एलपीजी गैस की किसी भी प्रकार की कमी नहीं है– मुख्य सचिव
घर मे चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का दून पुलिस ने किया भंडाफोड़, घर में अनैतिक देह व्यापार करवा रही महिला अभियुक्ता सहित 3 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 3 पीडिताओं को किया रेस्क्यू