देहरादून
जिलाधिकारी डाॅ0 आर राजेश कुमार के द्वारा जनपद में नियमित चैकिंग अभियान चलाये जाने हेतु दिए गए दिशा-निर्देशों के क्रम में आरटीओ देहरादून ने जनपद के ऋषिकेश विकासनगर एवं देहरादून के सम्भागीय परिवहन अधिकारियों को स्कूली बच्चों की सुरक्षा के दृष्टिगत सघन वाहन चैंकिग अभियान चलाये जाने के निर्देश दिए गए जिसके अनुपालन में आज 270 वाहनों की चैंकिंग की गई तथा 95 वाहनों के चालान किए गए, जिसमें 34 स्कूली वाहन शामिल है।
उक्त के क्रम में सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्र0) एन.के. औझा ने जानकारी देते हुए बताया कि स्कूली बच्चों के सुरक्षा के दृष्टिगत जनपद के सभी सहायक परिवहन कार्यालय के संबंधित अधिकारियों द्वारा चैंकिंग अभियान चलाये गए, जिसमें देहरादून में 117 वाहनों की चैंकिंग की जिसमेें 39 वाहनों के चालान किये गए जिसमें 19 स्कूली वाहन शामिल है। ऋषिकेश में 87 वाहन की चैंकिंग की गई 26 वाहनों के चालान किए गए, जिसमें 5 स्कूली वाहन शामिल है। इसी प्रकार विकासनगर में 66 वाहनों की चैंकिंग की गई तथा 30 वाहनों के चालान किए गए जिसमें 10 स्कूली वाहन शामिल है।

More Stories
वारंटियों के विरूद्ध दून पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही, विभिन्न प्रकरणों में फरार चल रहे 15 वारंटियों को विगत 2 दिनों में किया गिरफ्तार
एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर “ड्रग्स फ्री कैम्पस” अभियान के तहत दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, क्लेमेंटाउन क्षेत्र में निजी शिक्षण संस्थान से बिना पूर्व सूचना के औचक निरीक्षण हेतु पहुँची ANTF व डाक्टरों की सयुक्त टीमें, 100 छात्र-छात्राओं का रेंडमली ड्रग्स किट से किया गया यूरिन टेस्ट
सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने वालो को दून पुलिस ने पढ़ाया कानून का पाठ, हुड़दंग करने वाले 5 व्यक्तियोँ को किया गिरफ्तार