देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास में पर्यावरण संरक्षण के लिए जन जागरूकता अभियान चला रहे युवा शंकर सिंह ने भेंट की। पर्यावरण संरक्षण व संवर्द्धन एवं वनों को आग से बचाने का संदेश जनजन तक पहुंचाने के लिए पर्यावरण प्रेमी शंकर सिंह बिष्ट पदयात्रा पर हैं। उन्होंने बताया कि वे चौखुटिया-गैरसैंण-देहरादून होकर राष्ट्रपति भवन दिल्ली तक जाएंगे। उन्होंने कहा कि वे दो साल से जल संरक्षण की मुहिम चलाए हुए हैं व जल संरक्षण की दिशा में भी कार्य कर रहे हैं। उनके साथ प्रमोद बिष्ट भी पदयात्रा कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने पर्यावरण संरक्षण के लिए शंकर सिंह बिष्ट के प्रयासों की सराहना की और उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए उनके द्वारा जो मुहिम चलाई जा रही है, वह इस दिशा में अन्य लोगों को भी प्रेरित करेगी।उनकी यह यात्रा जन जागरूकता उत्पन्न करने में कारगर साबित होगी।

More Stories
दून की सड़कों पर तेज रफ्तार इनोवा कार का कहर, बेकाबू कार ने दो बाइक सवारों को मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत, एक अन्य घायल
धामी सरकार की पहल, सर्किट हाउस एनेक्सी का होगा कायाकल्प, लोक संस्कृति की झलक के साथ आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा राज्य अतिथि गृह, आवास सचिव डॉ आर राजेश कुमार के औचक निरीक्षण में तेज हुई कायाकल्प की प्रक्रिया
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन, सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की अभिनव पहल,पहली बार प्रकाशित हुआ पंचांग कैलेंडर