
देहरादून
बीजेपी नेता सरदार रंजीत सिंह ने भाट सिख जाति को ओबीसी में शामिल किये जाने का मुद्दा एक बार फिर से उठाया है। उन्होंने कहा कि भाट सिख बिरादरी देहरादून में 50 वर्षों से निवास कर रही है भारत-पाक बंटवारे के बाद यह बिरादरी विस्थपितो के रूप में देहरादून भारत आई थी ।
भाट समाज के लोग कावली रोड, छबील बाग, खुडबुड़ा इंद्रेश नगर, गोविंदगढ़, विजय पार्क, माजरा, पार्क रोड, गांधीग्राम, डोईवाला, ज्वालापुर,विकासनगर,हरबर्टपुर, ऋषिकेश आदि क्षेत्रों में निवास कर रहे है। रंजीत सिंह ने कहा कि पिछड़ी जाति होने के कारण समाज में आज तक इनका उठान नहीं हो पाया, सरकार ने हम जैसे लोगों के उत्थान के लिए जो योजना चला रखी है, उसका लाभ आज तक हमें नहीं मिल पा रहा। उन्होंने मांग की है कि भाट सिख जाति को ओबीसी में शामिल किया जाए।

More Stories
महाराज ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की शिष्टाचार भेंट* *युवाओं के लिए प्रदेश में हों अधिक से अधिक सेना भर्ती रैलियां
दून पुलिस तथा एसटीएफ उत्तराखंड की संयुक्त टीम ने 1 अवैध शराब तस्कर को किया गिरफ्तार, 8 लाख रुपये मूल्य की 80 पेटी अवैध अग्रेजी शराब को किया बरामद
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित (NEET) की परीक्षा को दून पुलिस ने सुरक्षा के साथ सकुशल कराया सम्पन्न