देहरादून
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को हरिद्वार पतंजलि योगपीठ में परम पूज्य मोरारी बापू के सानिध्य में आयोजित ’श्री रामकथा’ में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने मोरारी बापू एवं पतंजलि योगपीठ के संस्थापक स्वामी राम देव का आभार जताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मानवजाति में कथा श्रवण का सौभाग्य हर किसी को नहीं मिल पाता, जिन्हें मिलता है, वे बड़े भाग्यशाली होते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि कथा श्रवण से मोक्ष मार्ग प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि श्री मोरारी बापू की कथा सुनने का उन्हें दूसरी बार सौभाग्य प्राप्त हुआ है, इससे पूर्व कई वर्षों पहले वे अल्मोड़ा स्थित डोल आश्रम में भी कथा श्रवण कर चुके हैं।
इस दौरान पतंजलि योगपीठ के संस्थापक स्वामी रामदेव , आचार्य बालकृष्ण एवं बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

More Stories
महाराज ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की शिष्टाचार भेंट* *युवाओं के लिए प्रदेश में हों अधिक से अधिक सेना भर्ती रैलियां
दून पुलिस तथा एसटीएफ उत्तराखंड की संयुक्त टीम ने 1 अवैध शराब तस्कर को किया गिरफ्तार, 8 लाख रुपये मूल्य की 80 पेटी अवैध अग्रेजी शराब को किया बरामद
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित (NEET) की परीक्षा को दून पुलिस ने सुरक्षा के साथ सकुशल कराया सम्पन्न