डोईवाल
किसानों के खेतों तक सिंचाई का पानी पहुंचाने वाली नहर में मिला युवक का शव। डोईवाला के केशवपूरी से खेतों में जाने वाली मुख्य सिंचाई नहर में विशाल उर्फ (मोदी) का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से इलाके में सनसनी मच गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 20 वर्षीय विशाल पुत्र रणवीर निवासी केशवपूरी मंगलवार सुबह ही दिल्ली से वापिस अपने घर लौटा था और घर से यह कहकर निकला की वह बाल कटवाने जा रहा है तत्पश्चात नहर में नहाने जाएगा। परंतु उसे मालूम ना था कि यह उसके अंतिम शब्द होंगे।
घटना मंगलवार सुबह 11:00-11:30 बजे की है, सूचना मिलते ही चीता पुलिस मौके पर पहुंची और तफ्तीश में जुट गई। पुलिस द्वारा युवक को डोईवाला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं चिकित्सालय में इलाज के लिए लाया गया जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद युवक को पोस्टमार्टम के लिए देहरादून के अस्पताल में ले जाया जाएगा।

More Stories
मुख्यमंत्री के अनुरोध पर प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यों की समय-सीमा विस्तार को मिली स्वीकृति
सर्वे ऑफ इंडिया मुख्यालय देहरादून से नही होगा स्थानांतरित, मुख्यमंत्री ने इस संबंध में केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री से किया था अनुरोध
हल्द्वानी में 21 मार्च को भव्य जनसभा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे मुख्य अतिथि, सीएम धामी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश