विकासनरaa
राजधानी देहरादून के सेलाकुई स्थित ट्रेंचिंग ग्राउंग में रखे लाखों टन कूड़े में आग लग गई, जिसको बमुश्किल फायर ब्रिगेड की गाड़ियों द्वारा बुझाया गया है। लेकिन धुंआ चारो तरफ फैल गया।कूड़े में आग लगने से चारों तरफ अफरातफरी का माहौल बन गया।कहा जा रहा है कि कूड़े में आग लगने से चारों तरफ धुंआ ही धुंआ फैल गया, जिससे स्थानीय लोगों को दिक्कत होने लगी।आपको बता दें सेलाकुई स्थित ट्रेचिंग ग्राउंड में लाखों टन कूड़ा पड़ा है इस ग्राउंड में सालों से देहरादून समेत कई शहरों का कूड़ा डंपिंग किया जा रहा है। जहां आज दोपहर एक बजे के आसपास कूड़ा निस्तारण केंद्र के अंदर भीषण आग लग गई। मौके पर पहुंची दमकल कर्मियों को आग बुझाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। तेज हवाओं के साथ आग की लपटें और भी विकराल रूप धारण कर रही हैं जिससे कि आग पर काबू पाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वही मौके पर कई आला अधिकारी पहुंच चुके हैं।

More Stories
भारी बरसात के कारण उफनाई नदी में बह रहे कांवड़िए को पुलिस के जवानो ने अपनी जान की परवाह किये बिना किया सकुशल रेस्क्यू
कावड़ मेले को सकुशल रूप से संपन्न कराने के लिए खुद मैदान में उतरे एसएसपी दून, कांवड़ मेले में आये श्रद्धालुओं को फूल माला पहनाकर किया उनका स्वागत, फल, मिष्ठान तथा पेय पदार्थ वितरित कर सुरक्षित एवं सुगम यात्रा के लिए दी अपनी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित, तीलू रौतेली पुरस्कार की सम्मान राशि 51 हजार से बढ़ाकर 75 हजार और आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार की राशि 51 हजार से बढ़ाकर 61 हजार रुपये करने की मुख्यमंत्री ने की घोषणा