
चंपावत
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चैत्र नवरात्रि के अवसर पर चंपावत जिले के टनकपुर स्थित प्रसिद्ध धाम मां पूर्णागिरी मंदिर में दर्शन कर पूजा पाठ की एवं प्रदेशवासियों की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की है।
इस दौरान मंदिर समिति द्वारा रखे गए स्वागत समारोह में मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार राज्य के विकास के लिए दृढ़ संकल्पित है। उन्होंने पूर्णागिरी मंदिर हेतु लादीगाढ़ से पूर्णागिरी मंदिर तक लिफ्ट पेयजल योजना हेतु 4 करोड रुपए स्वीकृत हो जाने की घोषणा की । उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को नंबर वन बनाए जाने पर काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को आगे ले जाने के लिए हमारी सरकार ने कार्य करना प्रारंभ कर दिया है। पूरे रोड मैप के अनुसार कार्य किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि मां पूर्णागिरी धाम भारत का प्रसिद्ध धाम है, यहां देश के कोने कोने से श्रृद्धालु आते हैं। उन्होंने कहा कि जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए यहां श्रृद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक सुविधाओं को सुदृढ़ किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा की संचार सुविधाओं को भी सुदृढ़ किया जाएगा।
इस दौरान चंपावत विधायक कैलाश गहतोड़ी , मंदिर समिति अध्यक्ष किसन तिवारी , भाजपा नेता प्रकाश तिवारी एवं लोग मौजूद रहे ।

More Stories
सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने वाले 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड क्रीड़ा विश्वविद्यालय(Sports University )गौलापार के निर्माण कार्यों की समीक्षा की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं, सभी कार्य तय समय में पूर्ण हों: मुख्यमंत्री
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के उत्तराखंड के पदक विजेताओं और प्रशिक्षकों को मुख्यमंत्री धामी ने किया सम्मानित