देहरादून
चुनाव के सफल होने पर नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने राजपुर विधानसभा प्रत्याशी राजकुमार को दी शुभकामनाएं l इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मैं सभी उत्तराखंड वासियों को भी सफल चुनाव की शुभकामनाएं देता हूं और मुझे विश्वास है कि कांग्रेस इस बार पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी और सभी जनहित में रुकी हुई योजनाओं को पुनः शुरू किया जाएगा l और उन्होंने कहा कि आज जनता भाजपा की कुनीतियों, बेतहाशा बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी से इतनी परेशान है कि जनता सत्ता परिवर्तन कर इसका जवाब देगी l
इस अवसर पर कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार ने सर्वप्रथम शांतिपूर्ण मतदान होने पर राजपुर विधानसभा का धन्यवाद किया और कहा कि आज पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस व खाद्य पदार्थों की कीमतों में लगातार बेतहाशा वृद्धि के कारण आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है वही कांग्रेस सरकार के कार्यकाल मे जो भी जनहित की योजनाएं निकाली गई थी उसे भाजपा सरकार ने बंद करा दिया है और भाजपा ने वादा किया था कि अगर डबल इंजन की सरकार आयेगी तो महंगाई कम होगी परंतु आज हाल उसके विपरीत चल रहा है प्रदेश में पांच साल बीजेपी की प्रचंड बहुमत की सरकार रही लेकिन विकास के नाम पर कुछ नही हुआ सिर्फ जनता के पैसों की बर्बादी हुई है। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, प्रदेश सचिव सोमप्रकाश वाल्मीकि, अवधेश पंत आदि मौजूद थे l

More Stories
महाराज ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से की शिष्टाचार भेंट* *युवाओं के लिए प्रदेश में हों अधिक से अधिक सेना भर्ती रैलियां
दून पुलिस तथा एसटीएफ उत्तराखंड की संयुक्त टीम ने 1 अवैध शराब तस्कर को किया गिरफ्तार, 8 लाख रुपये मूल्य की 80 पेटी अवैध अग्रेजी शराब को किया बरामद
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित (NEET) की परीक्षा को दून पुलिस ने सुरक्षा के साथ सकुशल कराया सम्पन्न