
देहरादून,,,
राजपुर विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में संजय कनौजिया (कद्दू) भाई ने आज अपना नामांकन किया। जिसके बाद उन्होंने कचहरी परिसर स्तिथ शहीद स्थल जाकर राज्य आंदोलन के शहीदों को नमन किया और उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर जीत का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वे जनता के बीच एक सेवक के रूप में कार्य करना चाहते है साथ ही जो भी सुविधाएं सरकार और शासन की तरफ से जनता को मिलनी चाहिए वे उन तक पहुंचाएंगे। इसके अलावा प्रदेश में जितने भी शिक्षा और ड्रग माफिया के खिलाफ अभियान चलाकर उन्हें प्रदेश से बाहर करेंगे।संजय कन्नौजिया का कहना था कि उनकी लड़ाई सिस्टम के खिलाफ होगी क्योंकि छोटे छोटे कार्यों के लिए जनता को दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते है चाहे वो जाति प्रमाण पत्र हो या फिर जन्म प्रमाण पत्र। वही राजपुर विधानसभा में आज भी कई समस्याएं है जिन्हें वे प्राथमिकता के तौर पर हल करने का प्रयास करेंगे। उनका कहना था कि यदि जनता का उन्हें आशीर्वाद मिलता है तो वे राजपुर विधानसभा की तस्वीर बदल कर रख देंगे।

More Stories
धामी कैबिनेट का विस्तार, 5 पांच नए मंत्रियों को मिली जगह
दून की सड़कों पर तेज रफ्तार इनोवा कार का कहर, बेकाबू कार ने दो बाइक सवारों को मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत, एक अन्य घायल
धामी सरकार की पहल, सर्किट हाउस एनेक्सी का होगा कायाकल्प, लोक संस्कृति की झलक के साथ आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा राज्य अतिथि गृह, आवास सचिव डॉ आर राजेश कुमार के औचक निरीक्षण में तेज हुई कायाकल्प की प्रक्रिया